खुर्पाताल क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी भी गायब ।

नैनीताल । शहर के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने  युवक पर उसकी 19 वर्षीय बेटी को भगाकर ले जाने के आरोप लगाए हैं।

 

 

शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

मल्लीताल निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी दो नवंबर से घर से लापता है।

 

बेटी लंबे समय से रामपुर स्वार के रहने वाले युवक के संपर्क में थी। जो बहला फुसला कर उनकी बेटी को भगा कर ले गया है। युवक पहले भी अपनी बाइक से नैनीताल आता था और बेटी को स्कूल के बाहर मिलता था।

ALSO READ:  नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने तय की दिल्ली महारैली में भाग लेने की तैयारी ।

 

बेटी के गुम होने के बाद जब उन्होंने युवक के भाई से संपर्क किया तो उसने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया।

 

जिससे स्पष्ट होता है कि युवक के परिजन भी उसका साथ दे रहे है। मामले में एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर फैजान फारुखी के विरुद्ध बीएनएस की धारा-87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के साथ ही युवती की तलाश की जा रही है। लड़की के गायब होने से उसके माता पिता परेशान हैं ।

ALSO READ:  विडियो--: बनभूलपुरा क्षेत्र हल्द्वानी में भारी पुलिस बल तैनात । चप्पे चप्पे पर है पुलिस की नजर ।

 

दूसरी ओर खुर्पाताल क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी भी विगत दिवस से गायब है । वह नैनीताल के एक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ती थी । उसे मंगोली के निकटवर्ती गांव निवासी एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया गया है ।

Ad

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page