नैनीताल ।  जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान 5 जिला पंचायत सदस्यों को बलपूर्वक उठाने ,मारपीट करने व उन्हें घसीटने के आरोप में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,आनन्द दर्मवाल, शंकर कोरंगा, प्रमोद बोरा, सहित कई अन्य के खिलाफ तल्लीताल थाने में मुकदमे दर्ज हो गए हैं । एस पी सिटी हल्द्वानी ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हल्द्वानी कोतवाली में धरने में बैठे कांग्रेसजनों को यह जानकारी दी । एस पी सिटी ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे से पूर्व अपहृत जिला पंचायत सदस्यों को उनके घर पहुंचा दिया जाएगा । एस पी सिटी के इस वक्तव्य के बाद कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन वापस लिया ।

ALSO READ:  गेठिया सेनिटोरियम में 44 करोड़ की लागत से कुमाऊं को जल्द समर्पित होगा 97 बेड का अत्याधुनिक मानसिक अस्पताल।

तल्लीताल थाने में उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है जिनके नाम विगत दिवस उत्तराखंड हाईकोर्ट के समक्ष अपहृत एक जिला पंचायत सदस्य के भाई द्वारा बताए गए थे ।

ALSO READ:  शिल्पकार सभा ने डॉ. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर किया भावपूर्ण स्मरण ।

इन नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब भाजपा भी सक्रिय हो गई है ।

Ad

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page