स्कूलों में अवकाश घोषित, स्कूल आये बच्चों को अपनी निगरानी में घर पहुंचाएं शिक्षक ।

नैनीताल । मौसम विभाग के अनुसार  “अगले 3 घंटों में ( रेड अलर्ट दिनांक 11.08.2025 8:44 AM बजे से 11.08.2025 11:44 AM बजे तक ) जनपद – अल्मोडा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, उधम सिंह नगर अलग-अलग स्थानों पर यथा – लैंडस्डाउन, रूड़की, रायवाला, कोटद्वार, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, लालकुआं तथा इनके आस-पास के छेत्रो में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने/तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा होने की संभावना है।”

ALSO READ:  अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल एस पी सेमवाल ने गुरुवार को बागेश्वर मुख्यालय के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया।

जिलाधिकारी नैनीताल ने मुख्य शिक्षाधिकारी को आज 11 अगस्त को स्कूलों में अवकाश कराने का आदेश जारी करने को कहा है । इस क्रम में स्कूल आये बच्चों को शिक्षक अपनी निगरानी में घर पहुंचाएंगे ।

इधर नैनीताल में सुबह से भारी बारिश हो रही है । जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है । भारी बारिश के कारण अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं गए हैं और कुछ स्कूलों में बारिश के कारण अवकाश कर दिया गया है ।

यहां नाले उफान पर हैं और कई जगह सीवर लाइन ओवर फ्लो होकर सड़कों में बह रही है ।

ALSO READ:  बारात का वाहन गहरी खाई में गिरा । 5 बारातियों की मौत ।

पदमपुरी बबियाड़ मार्ग पिछले दिनों किमी 27 पर पूरी तरह ध्वस्त हो गया था । जिसके अभी खुलने की संभावना नहीं है । यहां करीब 12 मीटर से अधिक सड़क “वॉश आउट” हुई है ।

सोमवार की सुबह गरमपानी के निकट लोहाली में मलवा आने से नेशनल हाइवे में काफी देर तक यातायात बाधित रहा । जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई । इस सड़क को अब खोल दिया गया है ।

Ad

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page