अपरान्ह बाद बारिश थमने से मिली राहत ।

नैनीताल । पिछले 36 घण्टों से हो रही बारिश से नैनीताल जिले की 27 सड़कें यातायात के लिये बन्द हैं । जिन्हें खोलने के लिये जे सी बी,मशीनें लगी हुई हैं ।

नैनीताल मुख्यालय में नैनी झील के डांठ खोलने के बावजूद झील का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है और तल्लीताल वोट स्टैंड के पास झील का पानी सड़क से मात्र 1 फिट नीचे है । जल स्तर में वृद्धि लगातार जारी है ।

झील के डांठ खुलने से झील का पानी पूरे वेग के साथ बलियानाला में बह रहा है । तेज बारिश के दौरान अयारपाटा के जंगल मे खाली स्थान पर पानी जमा होने से वहां एक सुंदर सी झील बनी है ।

ALSO READ:  वीडियो प्रेस फ्रीफिंग-: रूट डायवर्जन । हल्द्वानी में कल 2 दिसम्बर को रहेगा रूट डायवर्जन ।

 

नैनीताल में अपरान्ह 1 बजे बाद बारिश की रफ्तार कुछ धीमी हुई है । जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की हैं ।

अपरान्ह में बारिश रुकने के बाद स्थानीय लोग फ्लैट मैदान में चल रहे मेला देखने व खरीददारी करने के लिये पहुंचने लगे । जिससे अपरान्ह बाद मेले में कुछ चहल कदमी दिखने लगी । जबकि इससे पूर्व अपरान्ह तक मेले में सन्नाटा पसरा था । यही हाल नयना देवी मंदिर परिसर का था । जहां आज दूसरे दिन भी सुनसानी छाई थी । लेकिन अपरान्ह बाद कई महिलाएं व रामसेवक सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंदिर पहुंचने लगे । जहां आज सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ ।

ALSO READ:  गेठिया सेनिटोरियम में 44 करोड़ की लागत से कुमाऊं को जल्द समर्पित होगा 97 बेड का अत्याधुनिक मानसिक अस्पताल।

 

Ad

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page