खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। टीवी अभिनेता करण शर्मा ने धर्मपत्नी पूजा सिंह के साथ पहुंचे,बाद में उन्होंने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करोरी महाराज के दर्शन भी किए।
 बता दें कि टीवी के प्रसिद्ध अभिनेता करण शर्मा अपने हनीमून के लिए नैनीताल पहुंचे हैं। करन शर्मा टीवी सीरियल में एक चमकता सितारा है जिन्होंने यह प्यार का बंधन, बा बहू और बेबी, सपनों से भरे नैना, बंदिनी, ससुराल सिमर का,  पवित्र रिश्ता तथा एक नई पहचान आदि में कार्य किया हैं। इसके अलावा यह स्टार प्लस के धारावाहिक मोही में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।  करण शर्मा ने बताया कि वह पहली बार नैनीताल आए हैं और नैनीताल की हसीन वादियों को देखकर काफ ी उत्साहित है। नैनीताल आने से पहले उन्होंने कैंची धाम नीब करोली महाराज के दर्शन करने पहुँचे थे और अब नैनीताल की मॉलरोड का आनंद उठाया, जबकि अभिनेत्री पूजा सिंह ने कहा कि मैं नैनीताल में रह चुकी हूं  नैनीताल की सुंदरता जैसे पहले थी  अब वैसी ही हैँ। इसमें कोई बदलाव नहीं आया। इससे पूर्व नगर की  वरिष्ठ समाजसेवी  कविता गंगोला ने नैनीताल में पहुंचने के बाद दोनों का  स्वागत किया,इस दौरान कविता गंगोला के परिवार के साथ दोनों ने माल रोड में फोटो भी शूट किए।

You missed

You cannot copy content of this page