खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर शनिवार को कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने वनस्पति विज्ञान विभाग के  वार्षिक न्यूज लेटर  ऑक्स 2023 का  विमोचन किया।

 

     इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि नैनीताल की  खासियत ही ओक प्रजाति के वृक्ष हैं। यह प्रजाति    पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है जो पारिस्थितिक तंत्र  को नियंत्रित करते है ।
इस न्यूज लेटर में 12 शोध पत्र प्रकाशित हैं । कार्यक्रम में प्रो.एस एस बरगली,प्रो.ललित तिवारी, प्रो.किरण बर्गली, प्रो.सुषमा टम्टा, प्रो.अनिल बिष्ट ,प्रो.नीलू लोधियाल ,डॉ. हेम जोशी, डॉ.नवीन पांडे, डॉ.हर्ष चौहान, डॉ.हिमानी कार्की, वसुंधरा, दीपाली, दिशा, गीतांजलि, कुंजिका आदि शोध छात्र उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page