खबर शेयर करें 👉

भवाली। भवाली के नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने  सचिव शहरी विकास, दीपेन्द्र चौधरी से मुलाकात कर भवाली की विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा ।

पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने नगर  में शौचालयों के निर्माण,पार्कों का सौंदर्यीकरण, नगर पालिका मैदान का जीर्णोधार आदि से सम्बन्धित मांगपत्र सौंपा।  पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने सचिव, शहरी विकास दीपेन्द्र चौधरी व अधीक्षण अभियंता व नोडल उत्तराखंड शासन रवि पांडे को स्वच्छ भारत मिशन के तहत  भवली में पालिका द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी  उन्होंने नगर पालिका भवाली में रि-साइकलिंग प्लांट की व्यवस्था किये जाने की मांग भी की।

You missed

You cannot copy content of this page