खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी है । सोमवार को बार काउंसिल के सदस्य पद के लिये 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन किये । इस प्रकार अब तक कुल 21 अधिवक्ता नामांकन दाखिल कर चुके हैं ।

ALSO READ:  भीमताल विधानसभा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का संकल्प

 

चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायधीश राम अवतार सिंह की मौजूदगी में जिन अधिवक्ताओं ने नामांकन किये उनमें नलिन शेखर सौन, कुलदीप कुमार,रविन्द्र कुमार, प्रीतम सिंह असवाल,सुखपाल सिंह,दिवाकर पांडे,चंद्रशेखर तिवारी, आलोक घिल्डियाल,हरि सिंह नेगी,मधु ठाकुर,मन मोहन लाम्बा,अभिषेक बहुगुणा,प्रवीर,हेमलता पांडे,मो.विलावर खान,रजिया बेग ने नामांकन किये । जबकि 3 व 4 जनवरी को 5 अधिवक्ता नामांकन करा चुके हैं ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

नामांकन प्रक्रिया 9 जनवरी तक जारी रहेगी ।

You missed

You cannot copy content of this page