खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 29 अप्रैल (शनिवार) को जनपद भम्रण पर आ रहे है। वे राजभवन में आयोजित हो रहे ज्युडिशयरी गोल्फ टूर्नामेंट में भाग लेंगे । इस टूर्नामेंट में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ सहित कई अन्य न्यायधीश व उत्तराखण्ड के गवर्नर भी शामिल हो रहे हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री अपराह्न 01ः15 बजे  काशीपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 01ः30 बजे केलाखान नैनीताल पहुॅचेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 01ः35 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01ः45 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुॅचेंगे तथा रात्रि विश्राम राज्य अतिथि गृह नैनीताल में करेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page