नैनीताल । अधीक्षण अभियन्ता निर्माण मंडल
उत्तराखंड  पेयजल निगम काठगोदाम हल्द्वानी में तैनात वरिष्ठ कर्मी
बृजमोहन जोशी की सेवानिवृति पर उन्हें पेयजल निगम परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गयी।
इस दौरान वक्ताओं ने बृजमोहन जोशी के व्यवहार व कार्यशैली की सराहना करते हुुुए उन्हें प्रेरणाप्रद बताया।
  इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह्न भेंट किए गए साथ ही उनके बेहतर व
खुशहाल जीवन की कामना की गयी।
समारोह में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों  हर्ष
बोरा,एस.एस.खंपा, सुरेश चन्द्र,जगत सिंह,नंदन सिंह शाही, राम सिंह,सूरज
बहादुर,नीलम बिष्ट, चम्पा शर्मा,लता जोशी,गौरव बिष्ट, बसंती देवी,बिमला
देवी,दीप राणा,खीम सिंह,नरेश तिवारी,मनोज जोशी,प्रशांत कपिल तथा
स्वस्तिका आदि ने अपने विचार रखे ।
बता दें बृज मोहन जोशी पेयजल निगम में तैनात रहने के साथ- साथ देवभूमि
उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल की लोक संस्कृति तथा लोक परंपराओं को जीवन्तता
प्रदान करने के क्षेत्र में भी पिछले 40 वर्षो से कार्य करते आ रहे हैं।
जोशी एक रंगकर्मी,लोक कलाकार तथा लोक चित्रकार,लेखन कार्य के साथ साथ
प्रसिद्ध छायाकार भी हैं। पिछले 26 वर्षो से वह परम्परा संस्था नैनीताल
के निदेशक के रुप में भारतीय नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रमों का आयोजन
करते आ रहे हैं। वे अब तक दस हजार से अधिक युवाओं को ऐपण विधा का प्रक्षिक्षण
दे चुके हैं जबकि  पचास से अधिक बहुआयामी व्यक्तित्वों को सम्मानित कर
चुके हैं। वह परम्परा पत्रिका के 12 वार्षिक विशेषांकों का संकलन, संपादन व
प्रकाशन कार्य कर चुके हैं। वे दूरदर्शन व आकाशवाणी से भी
जुड़े हैं। विदाई समारोह का संचालन विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने किया।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page