खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने ने डी एस बी परिसर नैनीताल के जंतु विभाग के अध्यक्ष प्रो. सतपाल बिष्ट को अल्मोड़ा विश्वविद्यालय का कुलपति बनाये जाने पर स्वागत एवम अभिनंदन किया ।

बुधवार को जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रो. सतपाल  बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया।  साथ ही उन्हें पुष्प गुच्छ व चिनार का पौंधा भेट किया । इस मौके पर कूटा ने मिष्ठान वितरण भी किया ।
प्रो. सतपाल के कुलपति बनने पर कुमाऊं यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ ने उन्हें बधाई दी है तथा उज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी ,डॉ. विजय कुमार , डॉ० नीलू लोधियाल ,डॉ. संतोष कुमार ,डॉ. पैनी जोशी , डॉ. उमंग सैनी, डॉ. सीमा चौहान ,डॉ. दीपिका पंत , प्रो. सुषमा ,प्रो. हरीश बिष्ट , डॉ. हिमांशु लोहनी ,डॉ. मनोज आर्य ,डॉ. नवीन पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी  है ।

You missed

You cannot copy content of this page