खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत होने के गम में पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । यह घटना भीमताल के अलचौना गांव की है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना भीमताल में गुमशुदा अल्चौना निवासी एक व्यक्ति का शव सोमवार को पांडेछोर के जड़ापानी में पेड़ से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है।

थाना पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर को अल्चौना निवासी अम्बी प्रसाद (48) पुत्र हिम्मत राम घर से बिना बताए चले गये और घर लौटकर नहीं आये। परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी थी। जिसके बाद लगातार उनकी खोजबीन की जा रही थी। एसआई जसवीर सिंह ने बताया सोमवार को उनका शव जड़ापानी में पेड़ से लटका मिला। शव सड़ गया था और दुर्गन्ध आ रही थी। लापता के 15 दिन बाद शव मिला।

ALSO READ:  दिल्ली में संसद कूच कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस का पुतला दहन ।

 

बताया एक अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना में उनके बेटी की मौत हुई थी, जिसके बाद वह मानसिक तनाव पर थे। माना जा रहा है कि तनाव के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाया गया होगा। शव का पंचनामा व पोस्टर की कार्रवाई करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

ALSO READ:  ग्राफिक एरा की छात्रा भावना दुम्का को एसएपी लैब्स इंडिया में ₹18 लाख वार्षिक पैकेज,

 

You missed

You cannot copy content of this page