खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सीतापुर हॉस्पिटल माल रोड में कार्यरत और अस्पताल की संस्थापक सदस्य सुशील बोहरा ( 81 वर्ष) का निधन हो गया है ।

सुशील बोहरा पुत्री स्वर्गीय बिहारी लाल  का विगत दिवस अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें बीडी पांडे चिकित्सालय ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को नोएडा सूचना देने पर पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रख दिया । मृतका सुशील बोहरा  सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की फाउंडर मेंबर थी और वहीं रहती थी । पिछले दो माह से उनके घुटनों में दर्द के कारण वह चलने फिरने में असमर्थ हो गई थी और वहां अकेली रहती थी । कोतवाली के उपनिरीक्षक हरीश सिंह ने बताया उनके परिजनों के आने के बाद जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम ना कराने के संबंध में अनुमति प्राप्त की गई और उसके बाद शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

You cannot copy content of this page