खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में नैनीताल जिमखाना एवं डीएसए नैनीताल की कार्यकारणी की द्विवार्षिक निर्वाचन/चुनाव प्रक्रिया को सम्पादित किये जाने हेतु उपजिलाधिकारी धारी, केएन गोस्वामी को प्रशासक नामित किया है।
प्रशासक/उपजिलाधिकारी के.एन गोस्वामी ने बताया है कि 2 फरवरी 2024 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे नैनीताल जिमखाना एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एसोसिएशन कार्यालय नैनीताल में सामान्य परिषद की बैठक आयोजित की गई है।

ALSO READ:  सड़क हादसा -: लमगड़ा के पास कार खाई में गिरी,4लोगों की दर्दनाक मौत ।

 

उन्होंने सभी घटक निकाय सम्बद्व सदस्यों से अपील की है कि कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन कर गठन करें। उन्होंने बताया है कि घटक/निकाय द्वारा अध्यक्ष व सचिव तथा एक-एक नामित प्रतिनिधि की सूचना 1 फरवरी 2024 की सांय 5 बजे तक नैनीताल जिमखाना एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टस एसोसिएशन कार्यालय को देना सुनिश्चित करें ।

ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग डी. एस. बी.परिसर तथा आई. क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में "कुमाउनी का बोलता शब्दकोश विषयक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ ।

You missed

You cannot copy content of this page