खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में मंगलवार देर रात घर के बाहर खड़ी टवेरा वाहन को तीन युवक चोरी कर ले गए। जिन्हें खैरना में पकड़ लिया गया ।
टवेरा स्वामी ने दिनेश चंद्र ने बताया कि रात्रि ढाई बजे वाहन स्टार्ट होने की आवाज सुन कर उनकी नींद खुल गई। बाहर वाहन न देख कर उन्होंने अपने भाई को उठाया और उनकी कार से चोरों का पीछा किया गया। साथ ही पुलिस को भी 112 के माध्यम से इसकी सूचना दी। चोर रुसी बाईपास से गेठिया होते हुए भवाली पहुंचे। खैरना पहुंचने तक वाहन स्वामी ने उनका पीछा किया। जहां पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर तीनों युवकों को पकड़ लिया गया। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।
वाहन स्वामी ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी आरोपी तमाम पड़ाव पार करने में सफल रहे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और चोरों का पीछा करता रहा ।बताया कि पीछा करने पर बजून के पास उन्हें अपना वाहन दिखाई दिया। मगर सुनसान क्षेत्र होने के कारण और चोरों के पास हथियार होने के डर में उन्होंने वाहन को रोका नहीं, बस पीछा करते रहे। खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह ने अपनी टीम के साथ सुबह 4:30 बजे बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चोरी कर ले जा रहे युवकों को दबोच लिया। साथ ही उसमें सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
मल्लीताल कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि धोबीघाट निवासी अभिषेक, शेरवानी निवासी एस कुमार और तल्लीताल बूचड़खाना निवासी पवन को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page