खबर शेयर करें 👉

हाईस्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की ने पिता की डांट से नाराज जहर पी लिया जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बेटी की खुदकुशी के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक लड़की का सोमवार को बोर्ड परीक्षा का पहला हिंदी का पेपर था ।
मुखानी थाना क्षेत्र के आम्रपाली पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज चौहान ने बताया कि लामाचौड़ निवासी अहमद सैफी की 16 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा थी। वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। विगत दिवस अहमद ने बेटी को पढ़ाई को लेकर फटकार लगाई और मोबाइल से कुछ समय दूर रहने को कहा। रात में खाना खाकर वह सो गई। सुबह उठी ने उसने अपने पिता को  जहर खाने की जानकारी दी जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया । लेकिन उसकी मौत हो गई ।

You cannot copy content of this page