खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कांग्रेस नेता डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी का शनिवार की सुबह उनके निवास हल्द्वानी में निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे एक पुत्र अधिवक्ता वरुण कुमार भाकुनी और पुत्री हिमानी भाकुनी रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

 

बता दें कि डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी डीएसबी कॉलेज के छात्र नेता रह चुके हैं साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में जाने जाते हैं।

उन्होंने पूर्व में बसपा से चुनाव भी लड़ा था।  डॉ भूपाल सिंह भाकुनी के निधन पर अधिवक्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

कांग्रेस नेता डॉ. रमेश पांडे, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल आदि ने डॉ. भाकुनी के निधन पर दुख व्यक्त किया है ।

उनका आज दोपहर बाद चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

You missed

You cannot copy content of this page