खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल के 17 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया के आज दूसरे दिन 4 अधिवक्ताओं ने नामांकन किये । जबकि पहले दिन 3 जनवरी को एक नामांकन हुआ था ।

 

चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायधीश राम अवतार सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हो रही है । बार काउंसिल के सचिव विजय सिंह के अनुसार 3 जनवरी को देहरादून के रजत दुआ ने नामांकन किया था । जबकि आज दूसरे बार काउंसिल के संस्थापक सदस्य विजय भट्ट हल्द्वानी, पूर्व सदस्य रंजन सोलंकी, देहरादून, पृथ्वीराज चौहान देहरादून व सुभाष त्यागी हरिद्वार ने नामांकन किये । इस प्रकार अब तक 5 अधिवक्ता नामांकन करा चुके हैं ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

उत्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिये चुनाव होना है । इस चुनाव में प्रदेश भर के करीब 14850 अधिवक्ता मतदान करेंगे । उन्होंने बताया कि नामांकन 9 जनवरी तक होंगे ।

You missed

You cannot copy content of this page