खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार को पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा मल्लीताल बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर पॉलिथिन प्रयोग करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई । इस छापेमारी में  नगर पालिका से अधिशासी अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रशासन से कानून गो तथा अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद थे। मल्लीताल क्षेत्र से पॉलिथिन प्रयोग करने वाले 05 व्यवसायियों का चालान कर रुपए 4000/. वसूल किए गए। ई ओ ने बताया कि शासनादेश के अनुसार यह छापेमारी जारी रहेगी ।

You cannot copy content of this page