खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में 05 यूके नेवल यूनिट एन सी सी द्वारा पुनीत सागर अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेवल एनसीसी के डीएसबी परिसर नैनीताल के कैडेट्स सहित 150 कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा नैनी झील और उसके आस पास ठंडी सड़क के क्षेत्र में गहन सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में कैडेट्स द्वारा उन बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित का निस्तारित किया गया।


इस अवसर कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कैप्टेन चंद्रविजय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी प्राकृतिक संसाधनों की महत्वपूर्णता को समझती है और उनके सरंक्षण में सहयोग करती है। युवा पीढ़ी अपने सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सकारात्मक प्रतिबद्धता दिखाती है और उन्हें पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को समझाने में इस तरह के कार्यक्रम मदद कर सकते है। उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण के लिए साझा जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किए जा सकता हैं, जैसे कि वृक्षारोपण, प्लास्टिक की प्रयोग पर नियंत्रण, स्वच्छता अभियान और विभिन्न पर्यावरण संरक्षण अभियानों में भागीदारी।
उन्होंने कहा कि युवाओं की उत्सुकता और सक्रियता से हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बदलाव ला सकते हैं, और इस प्रक्रिया में सहयोग हमारे भविष्य की सुरक्षा और समृद्धि के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान है।
डीएसबी परिसर के एनसीसी अधिकारी डॉ रीतेश साह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर कैडेट पंकज शर्मा, निखिल कुमार, प्रशांत राणा, शैलझा तिवारी, साक्षी सिंह और कुमकुम चंद्रा द्वारा विचार रखे गये।
कार्यक्रम का संचालन डीएसबी परिसर नैनीताल की सीनियर कैडेट कैप्टेन किरण दानू द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का संयोजन चीफ इंस्ट्रक्टर अंकुर यादव द्वारा किया गया। इस अवसर प्रशिक्षक कर्मबीर यादव, राजेश गुर्जर, सुन्दर सिंह सहित अन्य कार्मिक व कैडेट्स उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page