खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । डीएसबी परिसर 79बटालियन एनसीसी  आर्मी विंग के सीनियर अंडर ऑफिसर  शुभम भट्ट ने युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत वियतनाम में उत्तराखण्ड एन सी सी निदेशालय, महानिदेशालय नई दिल्ली का प्रतिनिधित्व   किया ।  इस कार्यक्रम के तहत वे 21 से 30अगस्त  तक वियतनाम में रहे ।
   इससे पूर्व  कैडिट शुभम भट्ट ने गोकुल नेगी तथा शुभम सती के साथ  कर्तव्य पथ पर 2023में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया था। जिसमें उनका चयन युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के लिये हुए था । इस कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों के 14 कैडिट वियतनाम गए थे ।
शुभम भट्ट की इस उपलब्धि पर मेजर प्रो. हरीश बिष्ट ,
 निदेशक प्रो. एल एम जोशी ,निदेशक शोध प्रो. ललित तिवारी ,  प्रो. एल एस लोधियाल ,प्रो. नीता बोरा शर्मा, डॉ. विजय कुमार ,डॉ. रितेश साह ,डॉ. संतोष कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।
ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

You missed

You cannot copy content of this page