खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल कॉन्ट्रैक्टर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शासन द्वारा ठेकेदारों से पांच गुना रॉयल्टी वसूलने के आदेश का विरोध करते हुए इस आदेश को वापस लेने की मांग की गई ।

सोमवार को शहर के ठेकेदार लोक निर्माण विभाग कार्यालय में इकट्ठा हुए । जिसके बाद ये सभी ठेकेदार ज्ञापन देने कलक्ट्रेट गए और जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा । जिसमें 28 जून 2022 को जारी शासनादेश का विरोध करते हुए उसे निरस्त करने की मांग की गई । उक्त शासनादेश के मुताबिक कार्यदायी संस्था द्वारा रॉयल्टी न देने की स्थिति में ठेकेदारों से  पांच गुना अधिक रॉयल्टी वसूलने के निर्देश दिए गए हैं । जिससे पूरे प्रदेश के ठेकेदार नाराज हैं ।

ALSO READ:  संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित जहूर आलम के निर्देशन में 8 जून को शैले हॉल में होगा प्रसिद्ध नायक "ओ जन्मया नई" का मंचन ।

ज्ञापन भेजने वालों में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा, सचिव ललित बर्गली,कोषाध्यक्ष जीवन सिंह बोहरा,पान सिंह खनी,गोविंद जोशी,मो0 फैजल,प्रेम सिंह रावत,गोविंद बर्गली,बहादुर सिंह रौतेला, दीपक सिंह आदि मुख्य थे ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page