खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भवाली में देर शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाइ में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गयी।

राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसआई नरेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुंचे और अपनी टीम व लोगो के साथ मिलकर बाइक सवार व्यक्ति को रेस्क्यू कर खाई से निकला। जिसके बाद सीएचसी ले गए। जहाँ डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जानकारी के मुताबिक नगर के अल्मोड़ा हाइवे में देर शाम एक बाइक सवार डिवाइडर में टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने व्यक्ति की शिनाख्त हरीश चंद्र सिंह नेगी पुत्र भुवन चन्द्र नेगी निवासी नंद निवास माल रोड़ रानीखेत की। पुलिस ने परिवार को दुर्घटना की सूचना दी। परिवार ने पुलिस को फोन कर बताया कि हरीश हल्द्वानी अपने काम से गए थे। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। गुरुवार को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page