खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल मेट्रोपोल होटल परिसर स्थित शत्रु सम्पत्ति की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिये जिला प्रशासन ने 15 दिन का समय दिया है । 15 दिन में अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन स्वयं अतिक्रमण ध्वस्तीकरण करेगा ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह में हुए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी थे समारोह के मुख्य अतिथि,

उप जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से जारी नोटिस में जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि शत्रु सम्पत्ति परिसर का राजस्व विभाग,नगरपालिका आदि द्वारा किये गए संयुक्त सर्वे में 128 लोगों द्वारा शत्रु सम्पत्ति में अतिक्रमण की पुष्टि हुई है । जिनसे स्वयं अतिक्रमण हटाने या कब्जे वाली जगह के कोई रिकॉर्ड हो तो उप जिलाधिकारी कार्यालय में देने को कहा गया है । प्रशासन ने इस हेतु 15 दिन की समय सीमा तय की है ।

You missed

You cannot copy content of this page