खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के निकटवर्ती गांव रूसी में बुधवार की शायं घर के आंगन से पांच वर्षीय बच्चा अचानक गायब हो गया ।  घटना की सूचना नैनीताल की विधायक सरिता आर्य व वन विभाग के अधिकारियों को दे दी थी । ग्रामीण व वन विभाग के लोग जंगल में काम्बिंग कर रहे थे । किन्तु बच्चा घर में ही मिल गया । शायद घर के एक कोने में उसे नींद आ गई थी ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

 

मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा  के अनुसार रूसी बाईपास से आगे पुल के समीप एक घर में नेपाली मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है । शाम के समय उनका 5 वर्षीय पुत्र अचानक लापता हो गया । जिसकी आसपास ढूंढ़खोज की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला । घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के अन्य लोग और वे स्वयं भी मौके पर पहुंचे । साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सरिता आर्य व वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी थी । देर शायं तक बच्चे की ढूढ़ खोज जारी थी । रात्रि में बच्चे के घर में ही होने की खबर से सब लोग एक तरफ खुश थे तो दूसरी ओर नेपाली मजदूर को कोस रहे थे ।

You missed

You cannot copy content of this page