खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मंगलवार की सुबह पाइंस के पास एक कार खाई में गिर गई । जिसमें एक महिला को गम्भीर चोट आई है   जबकि महिला के पुत्र को हल्की चोट है । जिन्हें बी डी पांडे अस्पताल में लाया गया । लेकिन गम्भीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

ALSO READ:  पूर्व अपर सचिव आर सी लोहनी की पुस्तक "सेवा विधि" का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन: अब एक ही जगह मिलेगी नियमों और शासनादेशों की जानकारी ।

प्राप्त सूचना के अनुसार अल्मोड़ा से रामनगर को जा रही एक कार संख्या यू के 01ए,9798 पाइंस के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई । कार को अल्मोड़ा निवासी विनय वर्मा (40) वर्ष,चला रहे थे । कार में उनकी माता उमा वर्मा उम्र 71 भी सवार थी । जो गम्भीर रूप से घायल हो गई । जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया । लेकिन उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।

ALSO READ:  सूचना --: प्रशासन की चेतावनी, कल 21 जुलाई को अवकाश को लेकर अफवाह न फैलाएं, खुले रहेंगे स्कूल ।

विनय वर्मा को हल्की चोटें हैं और वे सामान्य हालत में हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page