खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक अधेड़ नशे में अनियंत्रित होकर ऊंची दीवार से जा गिरा और गम्भीर रूप से  चोटिल हो गया। एबुंलेंस की सहायता से अधेड़ को अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर के समय एक अधेड़ व्यक्ति शराब के नशे धुत होकर नगर के मल्लीताल स्थित आर्य समाज मंदिर के पास सड़क किनारे रैलिंग पर बैठा हुआ था की तभी वह अत्यधिक नशे में होने के कारण रैलिंग से 20 फीट ऊंची दीवार जा गिरा औऱ चोटिल हो गया। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और तत्काल ही चोटिल अधेड़ को  एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अत्यधिक चोटिल होने के चलते अधेड़ को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
इधर एसआई हरीश सिंह ने बताया कि अधेड़ से पूछताछ करने की काफी कोशिश की गई लेकिन अत्यधिक नशे में होने के चलते अधेड़ कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। बताया कि उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

You missed

You cannot copy content of this page