खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  नन्दा देवी महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों से आये सांस्कृतिक दलों ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का मनमोहक प्रस्तुति दी ।

रामसेवक सभा भवन में आयोजित  कार्यक्रमों में कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान समिति खुर्पाताल द्वारा सिर पर चाय बनाते हुए जौनसारी नृत्य किया गया । जिसकी दर्शकों द्वारा जमकर सराहना की गई । इसके अलावा मोतिया बलदा नृत्य में बैल के साथ दल का नृत्य सराहनीय रहा । आंचल लोक सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।  जिसमें नवीन पाठक और नीलम द्वारा अपने गीतों के माध्यम से समा बंधा । आंचल द्वारा कुमाउनी, उड़िया, जौनसारी तथा भाँगड़ा नृत्य प्रस्तुत किये ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

 

रामलीला स्टेज में पिछले तीन दिन से लगातार  लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जा रही है । ये दल संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए हैं

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

कार्यक्रम में संयोजक डॉ. मोहित सनवाल, मुकुल जोशी, अमर साह, सुरेश बिनवाल, देवेंद्र बगढ़वाल, एन आर आर्या, चन्दन कठायत आदि उपस्थित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page