खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक महिला पर्यटक दिल का दौरा पड़ने से निधन ही गया।

 

बताया गया है कि यह पर्यटक एक होटल में ठहरे थे । शनिवार को उन्हें हृदयाघात  पड़ा ।  परिजन  उन्हें होटल कर्मियों की मदद से बीडी पांडे अस्पताल  ले गए। लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टिया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

जानकारी के अनुसार हॉजखास दिल्ली निवासी 57 वर्षीय शहनाज सफीक परिवार के साथ इन दिनों नैनीताल घूमने आई हुई थीं। उनका परिवार शहर के एक होटल में ठहरा था। शनिवार को महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन होटल कर्मियों की मदद से महिला को आनन-फानन में बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण प्रथम दृष्टिया हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि स्पष्ट पता पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही चल सकेगा। एसआई प्रियंका मौर्या ने बताया कि शव का पंचनामा भर पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पर्यटक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page