खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  निकटवर्ती मंगोली गांव में  विगत रात्रि एक गौशाला में बिजली गिरने से गौशाला जलकर राख हो गई । साथ ही उसमें  रखी दो दुधारू गाय जिंदा जल गई ।

ग्रामीणों के अनुसार आकशीय बिजली गिरने से कल रात 1.30 बजे मंगोली मे थान सिह पुत्र लक्ष्मण सिह की दो दुधारू गाय मर गई व गौशाला जलकर राख  हो गई । इसका पता रात करीब 3 बजे चला ।

ALSO READ:  वीडियो --: सूखाताल झील परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद् स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का किया आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी रहे शामिल ।

बिजली की तेज़ आवाज़ सुनकर पडोसी तारा सिंह, लक्ष्य सिंह, हयात सिंह- प्रेम सिंह,दिवान सिंह, प्रेम सिंह आदि लोग इक्कठा हो गए और आननफानन में आग बुझाने लगे जब तब आग पर काबू पाया जाता, तब तक थान सिंह की दो दुधारु गाय जल गई और गौशाला जलकर राख हो गयी।

थान सिंह का कहना की उनकी आजीविका गायों के दूध पर ही निर्भर थी। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नैनीताल भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी व  तहसीलदार नैनीताल को दी है । साथ ही ग्राम प्रधान मंगोली व अन्य जनप्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया ।

 

You missed

You cannot copy content of this page