खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने को लेकर शासन में उच्च स्तरीय बैठक हुई है । बैठक में लिए गए निर्णयों को सार्वजनिक नहीं किया गया है ।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 27 सितम्बर की शायं सचिवालय देहरादून में हुई इस बैठक में वन,लो नि वि,नगर नियोजन आदि विभागों के उच्च अधिकारियों को बुलाया गया था । बैठक में लिए गए निर्णयों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 5 जून को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर

इधर उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एम सी कांडपाल ने नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने की मांग को लेकर पूर्व में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी । तब से हाईकोर्ट शिफ्ट करने का मामला लगातार चर्चाओं में है ।

पिछले माह उत्तराखण्ड बार कौंसिल ने हल्द्वानी के गौलापार में बार कौंसिल के कार्यालय के निर्माण हेतु जमीन क्रय कर ली थी । जिसके बाद हाईकोर्ट शिफ्ट करने की चर्चाओं में और तेजी आ गई । हाईकोर्ट को शिफ्ट करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में एकराय नहीं है । अधिवक्ताओं का एक बड़ा वर्ग हाईकोर्ट शिफ्ट करने के पक्ष में नहीं है ।

You missed

You cannot copy content of this page