खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार की अपरान्ह में नैना पीक की पहाड़ी में हल्का भूस्खलन हुआ है जिसका मलवा ऊपर झाड़ियों में ही अटक गया । भूस्खलन के बाद उठा धूल का गुबार लोगों ने देखा ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह भूस्खलन अपरान्ह करीब डेढ़ बजे  पहाड़ी में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के निकट से हुआ और मलवा गिरने की आवाज नीचे आबादी तक सुनाई दी । जिसके बाद लोगों ने धूल का गुबार उठते देखा । स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर अक्सर चट्टान टूटती रही है औऱ कई बार मलवे के साथ पत्थर व बोल्डर नीचे सड़क तक आ जाते हैं । इस इलाके में भारी बारिश के समय स्थानीय लोगों में डर का माहौल रहता है । बताया गया है कि सिद्ध बाबा मंदिर को जाने वाले रास्ते के समानांतर काफी चौड़ी दरार भी है ।

ALSO READ:  नैनीताल में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखने के लिए कूड़े के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण को लेकर सफ़ाई अभियान के दौरान हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

 

You missed

You cannot copy content of this page