खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव हेतु गठित चुनाव समिति की मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी० एस० अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1282 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची जारी की गई ।

    चुनाव समिति के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि जिन अधिवक्ताओं के ऑल इण्डिया बार परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं उनकी संख्या 145 और जिन अधिवक्ताओं ने अन्य राज्य की बार कौंसिल से अपना रजिस्ट्रेशन बार कौंसिल ऑफ उत्तराखण्ड में ट्रास्फर का प्रमाण पत्र नहीं दिया है उनकी संख्या 97 है। इन अधिवक्ताओं के लिए विकल्प रखा गया है कि यदि वे मतदान के दिन अपना ऑल इण्डिया बार परीक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र व बार कौंसिल ऑफ उत्तराखण्ड में ट्रांसफर का प्रमाण पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करते हैं तो उन्हें मतदान का अधिकार दिया जायेगा।
  बैठक में तय हुआ कि  04 व  05 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
   बैठक में अंजली भार्गव,  राजेश शर्मा,  गंगा सिंह नेगी, राजेश जोशी, प्रमोद बेलवाल,  राजकुमार सिंह, विशाल सिंह मेहरा, शिवानन्द भट्ट, निरंजन भट्ट, मीना विष्ट पचोलिया,  ममता जोशी, करन आनन्द, पकंज कपिल,  दीपा आर्या, शीतल सेलवाल,  श्वेता बढौला डोभाल, शिवम राणा, सिद्धार्थ सिंह नेगी, अमनजोत सिंह चड्‌डा, अविदित नौलियाल,  रजनी सुप्याल लटवाल, गरिमा थापा, सैययद काशिफ जाफरी, वन्दना सिंह आदि उपस्थित रहे।
ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

You missed

You cannot copy content of this page