खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। ।   मल्लीताल निवासी एक व्यक्ति
के खाते से 64 हजार रूपये की आनलाईन ठगी हुई है। जिसकी शिकायत उन्होंने  कोतवाली
में दी है।

 

मल्लीताल निवासी रवि टंडन ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने  क्रेडिट कार्ड से आनलाईन खरीददारी की थी। खरीददारी के दौरान उसके
क्रेडिट कार्ड से दो बार में 64 हजार 283 रूपये कट गए। जब उनको धोखाधड़ी
का अहसास हुआ तो वह कोतवाली आ गए। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि
मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

 

इससे पूर्व पिछले माह तल्लीताल थाने में दिनेश उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराकर 1.10 लाख की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी ।

You missed

You cannot copy content of this page