खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नारायननगर निवासी एक व्यक्ति ने घर के अंदर ही फांसी लगा ली । घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बी डी पांडे अस्पताल लाया गया । जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मृतक कुमाऊं मंडल विकास निगम के रोपवे में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड क्रांति दल के 47 वें स्थापना दिवस पर "उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास कितने दूर" विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन,

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 42 वर्षीय विजय कुमार  आज सुबह अपने कमरे में ही फांसी से लटका हुआ मिला । वह अपने दो पुत्रों व पत्नी के साथ रहते थे । उनका बड़ा लड़का बी ए में अध्ययनरत है।  उनके बड़े भाई  संजय कुमार निगम के पर्यटक आवास गृह भीमताल में मैनेजर हैं ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया व्यापक जनसंपर्क, बांटे फलदार पौधे, जनता से किया संवाद ।

 

विजय कुमार खिलाड़ी भी थे । वे फ्लैट मैदान में होने वाले खेलों में कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से प्रतिभाग करते थे । उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, निगम के कर्मचारी, क्षेत्र के सभासद भगवत रावत,भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट आदि अस्पताल पहुंच गए थे ।

You cannot copy content of this page