खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक सोमवार को ज्योलीकोट में आयोजित की गई। इस ब्लॉक स्तरीय बैठक   में कई बिंदुओं के विषय पर चर्चा की गई । इसके साथ ही क्षेत्र सदस्यों का चयन भी किया गया । बैठक में तय किया गया की आगामी 21 सितंबर को बाल विकास मंत्री के बुलाने पर भारतीय मजदूर संघ का शिष्टमंडल उनसे मुलाकात करने जाएगा । इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ग्रेजुएटी और पेंशन पर वार्ता  की जाएगी।
इस दौरान  जिला संगठन मंत्री प्रेमा बिष्ट, संगठन मंत्री मदन गैड़ा, ब्लॉक मंत्री रेनू मेहरा, कोषाध्यक्ष इंदु भगत, सचिव गीतिका जोशी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page