खबर शेयर करें 👉
भवाली ।  उच्च न्यायालय द्वारा 18 जून को विशेष सफाई अभियान चलाये जाने एवं शासन / जिला प्रशासन के स्वच्छता सप्ताह के रूप में मनाये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को भवाली पालिका कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया ।
    बैठक में जगदीश नेगी (ब्रान्ड अम्बेसडर संरक्षक शिप्रा कल्याण समिति), श्रीमती सुनीता साही (अध्यक्ष प्रयास संस्था ), नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक भवाली की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शासन  के दिशा निर्देशों  के क्रम में स्वच्छता अभियान चलाने व सूखे व गीले कूडे को मौके पर ही पृथक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति आमजन को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संजय वर्मा, अध्यक्ष, पालिका द्वारा भी सूखे कूड़े,गीले कूड़े के सम्बन्ध में अपने विचार आम जन के समक्ष विस्तृत रूप से रखे गये । बैठक में संजय कुमार पालिका अधिशासी अधिकारी, पालिका के समस्त कार्यालय कर्मचारी के अतिरिक्त पर्यावरण मित्र, डोर-टू-डोर कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page