खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । रतन कॉटेज के निकट मंगावली से लापता हुई  नाबालिग युवती  तल्लीताल पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर ली है ।पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग युवती मल्लीताल चीना बाबा मंदिर के निकट एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक के साथ गई थी । यह युवक अल्मोड़ा के देघाट का रहने वाला बताया जा रहा है ।

ALSO READ:  नैनीताल राज्य अतिथि गृह के तकनीशियन की करंट लगने से मौत,

बताया गया है कि यह युवती 16 फरवरी को घर से गायब हुई थी । जिसकी सूचना थाने में दी गई थी । जिसके बाद पुलिस गायब हुई युवती व उसके साथ के संदिग्ध युवक के फोन की लोकेशन पता कर रही थी । जो दिल्ली में मिली । इसी लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों को दिल्ली से वापस लाई है । पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page