खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं की मौजूदगी में अश्लील हरकतें व गाली गलौज करने के एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूर्व सरपंच मुनौली दन्या ने आरोपी पर वन पंचायत भूमि में अतिक्रमण का विरोध करने पर अभद्रता व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

ALSO READ:  नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार ।

थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी किशन भट्ट पुत्र मोती राम भट्ट, निवासी ग्राम मुनौली, दन्या के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ प्रीति पाण्डेय की ओर से तहरीर दी गई थी। तहरीर में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि आरोपी विगत दिवस  को शाम के समय उनके घर के सामने सड़क पर पहुंचा। जिसके बाद उसने नग्न होकर गंदी बातें बोलते हुए अश्लील हरकतें की और नारे भी लगाए। जिस कारण वह अपने घर के भीतर कैद होने को मजबूर हो गई। जब घर के पुरूष सदस्यों ने उसका वीडियो बनाने के प्रयास किया तो वह मौके से भाग निकला।

You missed

You cannot copy content of this page