खबर शेयर करें 👉

मंगलवार की रात आये आंधी तूफान से हल्द्वानी के रामपुर रोड में एक विशाल पेड़ के टूटकर कार में गिरने से उसमें सवार हाईकोर्ट के युवा अधिवक्ता तनुज सेमवाल की दर्दनाक मौत हो गई । तनुज सेमवाल नैनीताल से अपने घर रुद्रपुर जा रहे थे ।

ALSO READ:  आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार रात्रि करीब 10.30 बजे रामपुर रोड में चलती हुई कार संख्या यूके 07 डीपी 7923 के ऊपर जा गिरा। जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो कर पिचक गई । इस हादसे में गाड़ी में सवार नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उनकी लाश गाड़ी से निकाली जा सकी । इस हादसे से अधिवक्ता समाज में शोक का माहौल है ।

You missed

You cannot copy content of this page