खबर शेयर करें 👉

चेतावनी के बावजूद लगातार हो रहे हादसे चिंताजनक ।

 

नैनीताल । ज़िले में सुयालबाड़ी के पास स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ढोकाने वॉटर फॉल में रविवार शाम करीब 6 बजे दिल्ली से घूमने आए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

ALSO READ:  अति आवश्यक सूचना -: अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी व हल्के वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी बसें और गाड़ियां,

मृतक की पहचान अजय आर्य पुत्र प्रकाश लाल आर्य उम्र 44 साल निवासी सिवाली चौबटिया (रानीखेत) के रूप में हुई।

अजय अपने एक साथी के साथ दिल्ली नंबर की कार में ढोकाने वॉटर फॉल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वॉटर फॉल में नहाने के दौरान अजय अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। और डूब कर उसकी मृत्यु हो गयी।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह में हुए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष नैथानी थे समारोह के मुख्य अतिथि,

लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

You cannot copy content of this page