खबर शेयर करें 👉

महान क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर गुरुवार को हवाई जहाज से पंतनगर पहुंचे ।

 

पंतनगर एयरपोर्ट से वह उधमसिंह नगर में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे और बाद में रामनगर को रवाना हो गए ।

बताया गया  है कि वह एक रिसॉर्ट में रुके हुए हैं। । सम्भावना है कि यहां से वे  कैंची धाम दर्शन के साथ ही  नैनीताल और कौसानी भ्रमण भी कर सकते है।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

 

गुरुवार को पंतनगर एयरपोर्ट में जैसे ही वह उतरे क्रिकेट प्रेमियों एवं उनके प्रशंसकों की आसपास भारी भीड़ एकत्र हो गई । लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब थे । परंतु उनके सुरक्षाकर्मी एवं स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उन्हें एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल को रवाना किया।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

 

इस दौरान एयरपोर्ट कर्मियों एवं एयरपोर्ट में मौजूद बच्चों एवं अन्य लोगों ने सचिन तेंदुलकर के साथ फोटो खिंचवाई।

You missed

You cannot copy content of this page