खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल जिले में  मंगलवार 2 सितम्बर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है । मौसम विभाग ने आज नैनीताल, चंपावत,उधमसिंहनगर, देहरादून में भारी बारिश की संभावना जताई है ।

इधर नैनीताल में रात से ही तेज झोकेदार हवाओं के साथ बारिश हो रही है ।

ALSO READ:  दिल्ली में संसद कूच कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस का पुतला दहन ।

इस बारिश से यहां नाले उफान पर हैं और नैनी झील का जल स्तर सामान्य से अधिक है । जबकि झील के डांठ पूरे वेग के साथ खुले हैं ।

यहां चल रहा नन्दादेवी महोत्सव भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हो गया है ।

ALSO READ:  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए दिशा निर्देश ।

फिलहाल नैनीताल में विद्युत व जलापूर्ति सामान्य है । नैनीताल को जोड़ने वाली सड़कों में कई स्थानों में हल्का मलवा आया है । मलवा हटाने के लिये जगह जगह जे सी बी खड़ी हैं ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page