खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।   टेलीफोन एक्सचेंज में चोरों ने एक बंद
कमरे का ताला तोडक़र नकदी व जेवरात चोरी की है। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है ।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मल्लीताल टेलीफोन एक्सचेंज
निवासी मो. मौमान ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह 25
सितम्बर को छुट्टी लेकर अपने घर गया था जब वह दो अक्टूबर को नैनीताल वापस
पहुंचा तो उसके कमरे के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। उसने कमरे के
अंदर जाकर देखा तो वहां सामान भी बिखरा हुआ था।  उसके कमरे से बच्चों के नए कपड़े, बर्तन तथा चांदी का
पेंडल व सोने की अंगूठी के साथ सात से आठ हजार रुपये भी गायब हुए थे।

You cannot copy content of this page