खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। । ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ा खान रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक वाहन के खाई में गिरने से जान माल के भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने सात लोगों को खाई से सड़क में निकाला है ।  जिनमें तीन पुरुष,तीन महिलाएं व एक बच्चा शामिल है ।  वाहन में 11लोग सवार थे ।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकप/कैम्पर रोड से नीचे गिर गयी । जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है । ग्रामीणों ने प्रशासन व पुलिस को सूचित कर दिया है ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

 

मृतक–:
1. धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू
2. तुलसी प्रसाद सुपुत्र रमेश चंद्र
3. रमा देवी पत्नि तुलसी प्रसाद
4.देवी दत्त सुपुत्र ईश्वरी दत्त
5. नरेश पनेरू सुपुत्र पूरन पनेरू
6. शिवराज सिंह सुपुत्र कुंवर सिंह
7. नवीन सिंह सुपुत्र कुंवर सिंह
8. तनुज सुपुत्र तुलसी प्रसाद

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, हॉकी अकादमी रुद्रपुर ने जीता उद्घाटन मुकाबला,

घायल…

1. चालक/मलिक.राजेंद्र पनेरू सुपुत्र लालमणि
2. योगेश सुपुत्र तुलसी प्रसाद
गंभीर घायल जिन्हे हल्द्वानी रेफर किया गया.
3. हेम पनेरू सुपुत्र किसनानन्द हल्की ।

You missed

You cannot copy content of this page