खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं यूनिवर्सिटी के डी एस बी परिसर के वनस्पति विभाग तथा निदेशक पर्यावरण द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय  पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आज विश्व पर्यावरण दिवस पर समापन हुआ ।इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्र ने वनस्पति विज्ञान विभाग में पौधारोपण किया तथा पुरुस्कार वितरित किए । कुलसचिव दिनेश चंद्र ने कहा पर्यावरण संरक्षित रहना हर नागरिक की जिम्मेदारी है हम प्रत्येक त्योहार तथा संस्कारों में पौधा लगा सकते है विभागाध्यक्ष प्रो एस एस बरगली ने सभी का स्वागत करते हुए कार्बन को कम करने को कहा ।संचालक प्रो0 ललित तिवारी ने पर्यावरण के विभिन्न पहलू प्रस्तुत किए।।इस अवसर पर दिनेश चंद्र कुलसचिव को शॉल ओढ़ाकर बैच लगाया गया और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई । प्रतियोगिताओं में इल्मा ,राजेश उत्कर्ष ,नीना लवली शर्मा, चारु ने प्रथम, ऐश्वर्य, अंजली भूमिका, दीपा वर्तिका, अक्षिता ने द्वितीय, प्रभा ,हिमांशु, दिशा, मनीषा यामिनी ने तृतीय तथा शीतल, मीनू, प्रमिला ने सांत्वना पुरुस्कार जीता । इस कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो0 हरीश बिष्ट ,निदेशक आई क्यू ए सी प्रो0 राजीव उपाध्याय, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो वाई. एस रावत, विभागाध्यक्ष डॉ0 किरन बर्गली,डॉ0 सुषमा टम्टा, डॉ0 गीता तिवारी, डॉ0 अनिल बिष्ट, डॉ0 नीलू लोधियाल, डॉ0 हर्ष चौहान,डॉ0 नवीन चंद्र पांडे, डॉ0 प्रभा पंत, डॉ0 दीक्षा जोशी डॉ0 हेम जोशी, जगदीश, गोपाल बिष्ट, वीरू, मोहित, हिमानी, दिशा, सौम्या, प्रीति, रियाजोशी, कुंजिका, कविता, अर्चना, भावना, रचिता, वर्तिका, चारु, शीतल, हिमांशु, वसुंधरा, प्रभा, रिया भट्ट, इरफान, विशाल बिष्ट सहित एमएससी के विद्यार्थी मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page