खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल घूमने आया एक युवक होटल की बालकनी से गिरकर घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में बता दिया है। राजापुर बाराबंकी निवासी 26 वर्षीय नीरज वर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार वर्मा बुधवार को अपने चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने के लिए आया था। उन्हें दो दिन नैनीताल में बिताने थे। दोस्तों के मुताबिक सभी एक होटल में ठहरे थे। रात को नीरज वर्मा ने शराब ज्यादा पी ली। दोस्त खाना खाने के लिए होटल से नीचे उतरे तो नीरज बालकनी में बैठा था। इसी बीच वह बालकनी से नीचे सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्य ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक ने नशे का सेवन अधिक मात्रा में किया था।

You missed

You cannot copy content of this page