खबर शेयर करें 👉

नैनीताल 15 फरवरी 2023 (सूचना) – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम,यूवाईएसएम,एवीएसएम,वीएसएम (सेनि) 16 फरवरी (गुरूवार) से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सांय 3ः30 बजे पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 5ः30 बजे राजभवन नैनीताल पहुॅचेंगे। श्री सिंह 17 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे राजभवन से कैची धाम मन्दिर को प्रस्थान कर प्रातः 10ः15 बजे कैची धाम मन्दिर के दर्शन करेंगे। इकसे उपरान्त प्रातः 10ः45 बजे कैची धाम मन्दिर से घोडाखाल मन्दिर को प्रस्थान कर प्रातः 11ः10 बजे घोडाखाल मन्दिर में गोलू देवता मन्दिर के दर्शन करेंगे। राज्यपाल दोपहर 12ः20 बजे राजभवन नैनीताल में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा सायं 06ः10 बजे हनुमान गढी मन्दिर के दर्शन करेंगे। राज्यपाल रात्रि 08ः00 बजे विन्टेज ग्रीन बैंकट हॉल रामपुर रोड हल्द्वानी में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम राजभवन नैनीताल में करेंगे।
राज्यपाल 18 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 09ः00 बजे राजभवन से कार द्वारा प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
—————–

ALSO READ:  32 महीने बाद कल 30 मई को है अधिक मास में आने वाला पूर्णिमा व्रत,

मीडिया सेन्टर हल्द्वानी 05946-220184

You cannot copy content of this page