खबर शेयर करें 👉

सी सी टी वी फुटेज में दिखा युवक,नाबालिग युवती को ले जाते हुए ।

नैनीताल । मल्लीताल  निवासी एक नाबालिग किशोरी को क्लब चौराहे का ही एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है । पुलिस द्वारा खंगाली गई सी सी टी वी फुटेज में यह युवक किशोरी को ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है । यह फुटेज काठगोदाम रेलवे स्टेशन की है । जहां वे 8 अक्टूबर की सुबह पहुंचे और सुबह 5 बजे देहरादून जाने वाली ट्रेन में बैठते हुए देखे गए ।

बताया जा रहा है कि यह युवक 8 अक्टूबर की सुबह 2-3 बजे के समय नाबालिग किशोरी को एक टैक्सी में बैठाकर काठगोदाम की ओर निकला । टैक्सी वाले को युवक ने लड़की को देहरादून छोड़ने जाने की बात बताई थी । पुलिस ने टैक्सी चालक से पूछताछ की है ।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

 

किशोरी की मां की ओर से कोतवाली में शिकायती पत्र देकर उसे तलाशने की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरु कर दी थी और सी सी टी वी कैमरे चैक किये जा रहे हैं।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का आकस्मिक निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक की लहर ।

मल्लीताल निवासी महिला ने शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बुधवार सुबह तडक़े बिना कुछ बताए घर से चली गई ।

किशोरी को ले जाने वाला युवक एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

 

You cannot copy content of this page