खबर शेयर करें 👉
भीमताल। नगर की बेटी लतिका भंडारी ने माउंट एवरेस्ट अंतराष्टीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक व राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतकर भीमताल के साथ ही पूरे प्रदेश का नाम अन्तराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मंगलवार को लतिका भंडारी के भीमताल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका आमडाली से बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा लतिका ने भीमताल को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र चनौतिया ने कहा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि भी दी जानी चाहिए। उन्होंने लतिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आमडाली से लोग लतिका को खुली गाड़ी में बैठाकर लाये और नगर भ्रमण कराकर उसका फूल मालाओं से स्वागत किया। यह प्रतियोगिता नेपाल में आयोजित हुई थी।  यहां चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया, मनोज भट्ट, दिनेश सांगुड़ी, विनोद पंत, मदन गिरी, आशु पाठक, पंकज उप्रेती, रमेश पलड़िया, धन सिंह राणा, नीरज कुमार, सभासद रामपाल गंगोला, गुंजन रौतेला, रवि कुमार, विनीत जोशी, शुभम नैनवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page